फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर जारी, एलपीएस स्टूडेंट की मौत के बाद बवाल

Mon, 10 Oct 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मनप्रीत व अं‌‌क‌िता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेंगू पीड़ित एलपीएस के छात्र मनप्रीत (13) का इलाज इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिवारीजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते मनप्रीत की मौत हुई।
विज्ञापन


नाराज घरवालों ने अस्पताल में हंगामा किया। वहीं डेंगू से तीन और मरीजों की सांसें थम गईं। मनमीत एलपीएस की आनंदनगर ब्रांच में पढ़ता था। आलमबाग के रविंदर सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह (13) को कुछ दिन पहले तेज बुखार की शिकायत हुई। 

भाई दलवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू बताया और प्लेटलेट काउंट दो लाख होने की जानकारी दी। इलाज चलता रहा लेकिन हालत बिगड़ती गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्लेट्लेट् काउंट 90 हजार हो गया। इसके बाद भी इलाज में मनमानी जारी रही। हालत अधिक बिगड़ी तो बच्चे को आईसीयू में शिफ्ट किया और ब्लड डोनेट करने के लिए कहा।

शनिवार को डोनर सुबह दस बजे अस्पताल पहुंचा तो ब्लड डोनेशन का नंबर रात में ग्यारह बजे आया। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे प्लेटलेटस चढ़ाई गईं।

इसके कुछ घंटे बाद रविवार को तड़के मनमीत की मौत हो गई। गुस्साए परिवारीजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

78 नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

डेमो - फोटो : file photo
वहीं इंदिरानगर सेक्टर बारह की अंकिता (24) को डेंगू फीवर की चपेट में आने के बाद गोमतीनगर के सेंट जोजेफ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान रविवार को अंकिता की मौत हो गई। काकोरी के वसीम (13) और गोसाईगंज के हमजा (43) ने भी डेंगू की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

रविवार को कार्ड टेस्ट में 78 नए मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। सिविल में 36, बलरामपुर में 15 और लोहिया अस्पताल में 12 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। 78 नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 2187 हो गया है। 

सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि रविवार को 13 मरीजों में एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 513 हो गया है। केजीएमयू में भी 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें