फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: उप मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- रायबरेली में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी

Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अमेठी में जनसभा को संबोधित कर गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेठी व रायबरेली में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में अमेठी के गोसाईगंज बाजार में चुनावी सभा की। अमेठी व रायबरेली को लेकर प्रियंका गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका कोई मतलब नहीं है। आपस में तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि कौन लड़ेगा, पूरी पंचायत हो गई। जब नामांकन का अंतिम दिन आया तब वो जल्दी-जल्दी नामांकन कर पाए हैं। उनमें एकदम कोई गंभीरता नहीं है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई राजपाट तो है नहीं कि पिता छोड़ेंगे पुत्र राजा बन जाएंगे। यह लोकतंत्र है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान ने तय किया है कि जिसको लोग आशीर्वाद देंगे, वहीं उनका नेतृत्व करेगा और देश में कानून बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जबकि ये लोग अमेठी व रायबरेली को अपनी जागीर समझते थे, अमेठी ने उन्हें नकार दिया है। दावा किया कि रायबरेली में इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी और कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें