फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में अनुप्रिया पटेल बोलीं: 'जब वोट देने जाना तो दिल पर हाथ रखकर 10 साल व 70 साल की तुलना कर लेना'

Wed, 15 May 2024 06:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी सरकार में देश की कीर्ति बढ़ी है। आज दुनिया के अन्य देश भी भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वोट देने जाना तो 10 साल और 70 साल की तुलना कर लेना।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के मतदाताओं के पास एक अहम मौका है। अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ने का। अपनी किस्मत अपने हाथ रचने का। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को मजबूत करें।

विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल बुधवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर स्थित बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई राह पर है। भारत की कीर्ति पूरी दुनिया में है। अन्य देश भारत के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं। देश में ऐसी सरकार है जो किसी देश की युद्ध भूमि से भारत के नागरिक को सुरक्षित ले आती है। इसलिए वोट डालने जाएंगे तो अपने दिल पर हाथ रखकर बीते 10 साल व 70 साल की तुलना कर लेना।

ये भी पढ़ें - रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे: बोले- भाजपा को वोट देने का मतलब दलित, ओबीसी और गरीब सवर्णों के खिलाफ वोट देना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय


अनुप्रिया ने कहा कि बीते चार चुनाव का इतिहास बताता है कि उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के दिल में एनडीए गठबंधन है। इस रिश्ते को और मजबूत करना है। अनुप्रिया ने सपा व कांग्रेस पर गठबंधनी व्यंगवाण चलाते हुए कहा कि पहले भी इनके गठबंधन फेल हुए हैं। अब दो लड़के फिर आ गए है। सभा में भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, अपना दल के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा और डॉ. विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें