फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के बाद बोलीं सोनिया- मोदी को लगता है वो अजेय हैं, वाजपेयी को भी यही लगा था

Thu, 11 Apr 2019 03:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी/रायबरेली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजेय नही हैं। हम उन्हें हरा देंगे। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीतने की बातें की जा रही थीं लेकिन हमने जीत दर्ज की। इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने पांचवीं बार रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व उनके बच्चे मौजूद रहे।

नामांकन के लिए निकलने से पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर हवन-पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया गया।

इसके पहले सोनिया गांधी का काफिला जब भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकला तो रास्ता भटक गया। जिससे जाम लग गया। वहीं, अफसरों में भी हड़कंप मच गया।

 

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

राहुल बोले- हर अहंकारी नेता को लगता है उसे हराया नहीं जा सकता

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने पीएम मोदी के अजेय होने के सवाल पर कहा कि हर अहंकारी नेता को लगता है कि उसे कभी हराया नहीं जा सकता, पर वह हारता है।

राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि चौकीदार ने चोरी की। पीएम मोदी ने देश की गरीब जनता का पैसा अपने उद्योगपति दोस्त को दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें