लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा अपनी पत्नी व्हीलचेयर पर लेकर पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 181 उम्मीदवार हैं। इस चरण में यूपी की लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान हो रहा है।
राजनाथ सिंह ने डाला वोट
- फोटो : एएनआई
गृह मंत्री राजनाथ सिंह और लखनऊ से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने मतदान केंद्र 333 पर अपना वोट डाला।
पांचवें चरण का मतदान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यूपी की चित्रकूट-बांदा संसदीय सीट पर मतदान के लिए बूथों पर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह 6 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गई। बूथों पर महिला मतदाताओं की खासी भीड़ दिखाई दे रही है।
बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
लखनऊ में वोट करने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बोले, एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, लखनऊ की जनता को अपने प्रत्याशी का चरित्र लिखने का अधिकार है। वही फैसला करेगी। राजनाथ सिंह ने अपने बेटे पंकज सिंह, पत्नी सावित्री सिंह व अन्य परिजनों सहित स्कॉलर्स होम विपुलखंड में वोट डाला।
वहीं, उनके पुत्र पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा इस बार 400 से भी ज्यादा सीटें जीत रही है। कांग्रेस, सपा व बसपा अब सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएगी।
यूपी में 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के सीएमएस स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला। यूपी में 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के सीएमएस स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला। आपको बता दें कि यूपी में इस बार कड़ा मुकाबला है सपा-बसपा व रालोद गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं।
मतदान के बाद यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह अपनी पत्नी के साथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने सीएमएस पर बने बूथ पर पत्नी सहित वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए पूरी तरह की गई है। प्रदेश में चार चरणों का मतदान बिना किसी मुश्किल के हो रहा है। उन्होंने यूपी की जनता से अपील की कि खुलकर मतदान करें और हमारे प्रजातंत्र को मजबूत करें।
लखनऊ में जनता पूरे जोश के साथ मतदान कर रही है। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने अपने परिवार के साथ वोट किया। मालिनी अवस्थी मतदाता जागरुकता अभियान से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में मतदान शुरू होते ही 2 बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना आई। कुंडा के करीमनगर, मिस्दयालपुर में ईवीएम मशीन खराब हो गई। वहीं दूसरी तरफ बाबागंज के भगौतीगंज बूथ पर मशीन खराबी की खबर आई। बहराइच के महसी के कौड़हा के बूथ संख्या 270 पर ईवीएम खराब रही, मतदान आधे घंटे से बाधित है। इस दौरान लाइन में खड़े मतदाताओं में रोष देखा गया।
सुबह 9:00 बजे तक कुंडा विधानसभा में 13 फीसदी, बाबागंज विधानसभा में 12 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।
कौशाम्बी लोकसभा में 9 बजे तक 10.40 प्रतिशत मतदान
मंझनपुर 10 फीसदी
सिराथू 09 फीसदी
चायल 08 फीसदी
कुंडा 13 फीसदी
बाबागंज 12 फीसदी
लखनऊ से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने कहा कि महागठबंधन यहां भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। मैं उन पर (सपा-बसपा-रालोद प्रत्याशी पूनम सिन्हा) टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि मेरा मानना है कि चुनाव व्यक्तियों के बारे में नहीं हैं, बल्कि मुद्दों के बारे में हैं।
सीतापुर के धौरहरा लोकसभा के 400 की आबादी वाले कहमारा गांव के लोगों ने मतदान का बहिकार कर दिया है। लोगों में काफी गुस्सा है। एसडीएम मौके पर पहुंचे, लोग किसी भी तरह मानने को तैयार नही है। लोगों का साफ कहना है कि जब तक विकास नहीं होगा, मतदान का बहिष्कार जारी रहेगा।
यूपी में पांचवें चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 9.76% हुआ है।
धौरहरा- 11.09 फीसदी
सीतापुर- 11.11 फीसदी
मोहनलालगंज- 09.22 फीसदी
लखनऊ- 08.78 फीसदी
रायबरेली- 09.98 फीसदी
अमेठी- 08.17 फीसदी
बांदा- 09.98 फीसदी
फतेहपुर- 08.85 फीसदी
कौशांबी- 10.92 फीसदी
बाराबंकी- 09.84 फीसदी
फैजाबाद-09.80 फीसदी
यूपी 14 लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 9.76 फीसदी मतदान हुआ। देखें, कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान-
सीट- मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 11.09 प्रतिशत
सीतापुर- 11.11 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 9.22 प्रतिशत
लखनऊ- 8.78 प्रतिशत
रायबरेली- 9.95 प्रतिशत
अमेठी- 8.17 प्रतिशत
बांदा- 9.98 प्रतिशत
फतेहपुर- 8.85 प्रतिशत
कौशांबी- 10.92 प्रतिशत
बाराबंकी- 9.84 प्रतिशत
फैजाबाद- 9.80 प्रतिशत
बहराइच- 10.20 प्रतिशत
कैसरगंज- 9.40 प्रतिशत
गोंडा- 9.50 प्रतिशत।
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने किया मतदान।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के पूर्व सांसद व बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने मतदान किया। उन्होंने जनता से भी वोट करने की अपील की।
- गोंडा में सूची में नाम न होने से गुस्साए लोगों ने बीएलओ को पीटा। कचनापुर बूथ संख्या 59 के बीएलओ की हुई पिटाई। विनय शंकर तिवारी हैं कचनापुर बूथ के बीएलओ।
- बाराबंकी के विकास खंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत कमालपुर पहाड़पुर में करीब 2 गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि गोमती नदी पर पुल का निर्माण हो। ग्रामीणों के आक्रोश से शासन प्रशासन के हाथ-पांव फूले।
- सीतापुर के हरगांव विधानसभा के सिहानीपारा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह से अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा। अफसर ग्रामीणों को मनाने में लगे।
लोकसभा कौसाम्बी के कुंडा विधानसभा के टोड़ी का पूरवा में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। यहां के ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया।
मतदान करने जाती दीपशिखा।
- फोटो : amar ujala
गोंडा में पहले मतदान फिर लिया विदाई का फैसला
गोंडा जिले के बेलसर गांव में परिजनों ने मतदान करने के बाद लड़की की विदाई करने का फैसला किया है। बेलसर गांव के विनोद कुमार पाण्डेय की लड़की दीपशिखा का विवाह चौपाल सागर के पास मध नगरा गांव में राम नारायण शुक्ल के बेटे प्रदीप शुक्ल से हुआ है। जिसका गवना छह मई को होना था। जिस पर दीपशिखा के परिजनों ने मतदान करने के बाद विदाई का फैसला किया है। इस फैसले को वर पक्ष के मुखिया राम नरायन शुक्ल ने भी सहमति देते हुए मतदान के बाद लड़की की विदाई करवाने का निर्णय लिया है। मतदान के महत्व को तरजीह देने को लेकर परिजनों के द्वारा लिए इस निर्णय की सराहना पूरे इलाके में लोग कर रहे है।
मीडिया को बयान देतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 316 गूजर टोला पर तैनात पीठासीन अधिकारी पर एक महिला ने जबरन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने का आरोप लगाया। जिसे भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया और आयोग से शिकायत की। मामले में तत्काल पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया।
मतदान करने के बाद मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली।
- फोटो : amar ujala
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोहिया पार्क चौक पर बने बूथ पर मतदान किया। उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की। मौलाना ने कहा कि गर्मी के कारण लोगों में उत्साह कम है लेकिन लोग निकलेंगे और वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अल्लाताला से दुआ की थी कि रमजान छह से नहीं सात मई से हों। दुआ कुबूल हुई।
चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक के पथरा मनी गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
मतदान
- फोटो : amar ujala
यूपी की 14 सीटों पर दोपहर 11 बजे तक 22.88 प्रतिशत मतदान हुआ। लखनऊ में 21.07 प्रतिशत वोटिंग हुई।
धौरहरा- 24.76 प्रतिशत
सीतापुर- 24.10 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 21.84 प्रतिशत
लखनऊ - 21.07 प्रतिशत
रायबरेली- 21.28 प्रतिशत
अमेठी- 21. 84 प्रतिशत
बांदा- 24.58 प्रतिशत
फतेहपुर- 21.59 प्रतिशत
कौशांबी- 21.44 प्रतिशत
बाराबंकी- 23.09 प्रतिशत
फैजाबाद- 23.13 प्रतिशत
बहराइच- 23.70 प्रतिशत
कैसरगंज- 20.09 प्रतिशत
गोंडा- 20.43 प्रतिशत
सभी 14 सीटों पर मतदान- 22.88 प्रतिशत हुआ।
सीतापुर के हरगांव विधानसभा के सिहानीपारा बूथ संख्या 128 पर 11 बजे तक मतदान नहीं हुआ। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। गांव में विकास कार्या न होने से किया मतदान का बहिष्कार। बूथ पर पसरा सन्नाटा।
मतदान के लिए लाइन में लगा दूल्हा नीरज मौर्य (दाएं।)
- फोटो : amar ujala
यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 11 बजे तक 22.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोगों में मतदान को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। लखनऊ सदर में नीरज मौर्य ने शादी के लिए जाने से पहले मतदान किया।
वहीं, मशहूर उद्योगपति सुब्रत राय सहारा भी मतदान के लिए पहुंचे।
यूपी में 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक इन सीटों पर 35.43 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान बांदा लोकसभा सीट पर हुआ जो कि 40.39 प्रतिशत रहा।
लोकसभा सीट- मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 38.63 प्रतिशत
सीतापुर- 38.40 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 37.38 प्रतिशत
लखनऊ- 33.14 प्रतिशत
रायबरेली- 32.60 प्रतिशत
अमठी- 33.94 प्रतिशत
बांदा- 40.39 प्रतिशत
फतेहपुर- 33.17 प्रतिशत
कौशांबी- 32.57 प्रतिशत
बाराबंकी- 35.50 प्रतिशत
फैजाबाद- 35.57 प्रतिशत
बहराइच- 35.60 प्रतिशत
कैसरगंज- 34.84 प्रतिशत
गोंडा- 34.77 प्रतिशत
बाराबंकी के रामनगर थाने के हरीनरायनपुर गांव के बूथ संख्या 270 पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा बल से स्थिति खराब नहीं हुई। मतदान बाधित नहीं हुआ।
यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ है।
इन सीटों ये रहा वोट प्रतिशत
लोकसभा सीट- मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 49.19 प्रतिशत
सीतापुर- 39.87 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 46.74 प्रतिशत
लखनऊ- 43.22 प्रतिशत
रायबरेली- 42.60 प्रतिशत
अमेठी- 33.31 प्रतिशत
बांदा- 42.68 प्रतिशत
फतेहपुर- 33.19 प्रतिशत
कौशांबी- 40.49 प्रतिशत
बाराबंकी- 44.56 प्रतिशत
फैजाबाद- 43.75 प्रतिशत
बहराइच- 44.56 प्रतिशत
कैसरगंज- 37.85 प्रतिशत
गोंडा- 40.91 प्रतिशत
अमेठी में मौके पर वोट डालते पकड़ा गया मतदान अधिकारी, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
पांचवे चरण के मतदान में अमेठी के बूथ न.103 पूरब विसारा में मतदान अधिकारी मौके पर वोट डालते पकड़े गए। अधिकारी की इस हरकत से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी मदद करने के बहाने आकर ईवीएम का बटन दबा जाता था। इससे नाराज लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी को अपने साथ ले गई है। शिकायत के बाद बूथ पर अधिकारी बदल दिया गया है।
जिले के बूथ न.103 पूरब विसारा में असिस्टेंट पोलिंग अधिकारी दिनेश कुमार वोट डालते पकड़े गए। 103 नंबर पोलिंग बूथ गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मुसाफिरखाना तहसील का है। असिस्टेंट पोलिंग अधिकारी दिनेश कुमार जगदीशपुर के बीएचईएल में पोस्ट हैं।
यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.19 फीसदी मतदान हुआ है।