फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, बाबुओं का बढ़ा ग्रेड पे !

Sat, 02 Aug 2014 09:49 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो से जुड़े कर्मियों की सेवा नियमावली में बदलाव को मंजूरी देते हुए लिपिकीय ढांचे का पुनर्गठन कर दिया है।
विज्ञापन


इससे कई पदों पर कार्यरत कर्मियों का ग्रेड पे बढ़ गया है। इससे कर्मचारियों को पदोन्नति के मौके भी ज्यादा मिलेंगे।

उद्यम ब्यूरो के नैत्यिक लिपिक व टंकक का नया पदनाम अब कनिष्ठ सहायक किया गया है। साथ ही इस संवर्ग में शामिल कर्मियों का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।
Trending Videos

ये होनी चाहिए योग्यता

भर्ती प्रक्रिया में 80 प्रतिशत पद सीधी भर्ती के लिए तय करने के साथ ही डोएक का सीसीसी प्रमाणपत्र व 25 से 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग अनिवार्य कर दी गई है।

15 प्रतिशत पद हाई स्कूल व टंकण का ज्ञान रखने वाले कर्मियों के पदोन्नति से भरा जाएगा।

इसी तरह पांच प्रतिशत पद इंटरमीडिएट व टंकण का ज्ञान रखने वाले कर्मियों की पदोन्नति से भरा जाएगा।
विज्ञापन

पदों के नाम भी बदले

कनिष्ठ आलेखक, प्रालेखक तथा ज्येष्ठ सहायक का पदनाम अब वरिष्ठ सहायक होगा।

2400 से 2800 ग्रेड पे पाने वाले इन कर्मियों को अब 2800 ग्रेड पे मिलेगा।

प्रशासनिक अधिकारी की स्थिति पूर्ववत रहेगी। इससे वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक व प्रशासनिक अधिकारी के एक-एक पद पदोन्नति के लिए बढ़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें