फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में वकील ने दरोगा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल कोर्ट में सरकारी काम से गए दरोगा के साथ वकील व उसके बेटे ने मारपीट की। आरोप है कि उसकी सरकारी पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस मामले में दरोगा ने वकील और उसके बेटे के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक, आलमबाग के ईको गार्डन चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह बुधवार दोपहर सरकारी काम से सिविल कोर्ट गए थे। कचहरी परिसर में ही आलमबाग के रहने वाले वकील उमाशंकर और उनके बेटे आदर्श से एक मुकदमे को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वकील और उसके बेटे ने मिलकर दरोगा को पीट दिया। विरोध पर दरोगा की सरकारी पिस्तौल छीनने की कोशिश की। वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरोगा को कचहरी परिसर से बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज के मुताबिक, बुधवार देर रात पीड़ित दरोगा ने वकील व उसके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट का प्रयास करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें