लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी में एडमिशन का फॉर्म लेने के लिए सोमवार को उमड़ी अभिभावकों की भीड़ अनियंत्रित हो गई।
सुबह 10 बजे स्कूल का गेट खोलते ही काउंटर पर पहले पहुंचने की होड़ में भगदड़ मच गई। करीब दर्जन भर लोग गिरने और दबने से जख्मी हो हुए।
पिछले वर्ष भी इस स्कूल में भगदड़ में कई लोग जख्मी हो गए थे। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए।
अलबत्ता सोमवार को जब भीड़ नियंत्रण से बाहर हुई तो स्कूल प्रशासन ने पीएसी को बुलाया। लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी में दाखिले के लिए फॉर्म सोमवार को बंटने शुरू हुए।
फॉर्म सुबह 10 बजे से बटने थे, लेकिन सुबह 4:30 बजे ही स्कूल के गेट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
स्कूल के गेट के बाहर फॉर्म के लिए आए लोगों की भीड़ की कतार एक तरफ इतनी लंबी हो गई कि वह वीवीआईपी गेस्टहाउस चौराहे से घूमकर रेलवे क्लब तक जा पहुंची।