फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूर की हत्या, डॉक्टर के बन रहे मकान में मिला शव

Sun, 05 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मजदूर की हत्या, डॉक्टर के बन रहे मकान में मिला शव
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर सी में शुक्रवार देर रात लखीमपुर निवासी मजदूर रमेश गौतम (40) की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी निर्माणाधीन मकान में ही शव छोड़कर भाग निकला। आरोपी मृतक का परिचित है। शनिवार सुबह साथी जब काम के लिए पहुंचे तो रमेश का शव मिला। बेटे ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र निवासी रमेश गौतम रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात डॉक्टर सदानंद यादव के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे। दिन में काम के बाद रात को वह रखवाली के लिए मकान में सो जाते थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब कुछ मजदूर काम करने पहुंचे तो रमेश का शव पड़ा देखा। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। उनके बेटे राजेश ने आजमगढ़ पवेई निवासी राजा यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

देर रात हुआ था विवाद, आरोपी का मोबाइल बंद

पुलिस को छानबीन में पता चला है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रमेश सोने चले गए। इससे पहले शाम को नशे में धुत रमेश गौतम का परिचित राजा यादव वहां आया था। किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी ने देर रात रमेश की पीट-पीटकर हत्या की है। एसीपी प्रशिक्षु आईपीएस किरन यादव ने बताया कि घटना के बाद से रमेश का परिचित मोबाइल बंद करके गायब है। तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पैर से लेकर सिर तक चोट

रमेश के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सबसे अधिक चोट सिर व पैर में हैं। ऐसा लग रहा है कि ईंट व डंडे से से हमला किया गया था। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी राजा यादव पहले डॉक्टर के मकान में ही काम करता था, पर वह गांव चला गया था। इस पर रमेश यादव वहां काम करने लगे थे। आशंका है कि रमेश फिर से वहीं काम करना चाहता था। इसी विवाद में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें