फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असलहा तस्कर सद्दाम हुसैन भगोड़ा घोषित

Sun, 05 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
असलहा तस्कर सद्दाम हुसैन भगोड़ा घोषित
विज्ञापन
लखनऊ। असलहा तस्करी के मामले में आजमगढ़ के महराजगंज निवासी सद्दाम हुसैन को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। मामले में चिनहट पुलिस ने बृहस्पतिवार को सद्दाम के आजमगढ़ स्थित घर पर डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक 11 सितंबर 2020 को एसटीएफ ने चिनहट तिराहे से असलहा तस्कर अमरेश सिंह व प्रिंस कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। 21 देसी पिस्टल, 42 मैगजीन व फर्जी परिचय पत्र बरामद हुआ था।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि इनका तीसरा साथी सद्दाम हुसैन मध्य प्रदेश के खरगौन में कारीगरों से असलहे बनवाता था। इन्हीं असलहों को आजमगढ़ बेचने जा रहे थे। एसटीएफ ने चिनहट थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अमरेश व प्रिंस को जेल भेजा गया था। सात दिसंबर को कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था। इसके तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें