पहले दिन उद्घाटन के बाद तीन सत्र होंगे। इसके बाद दूसरे व तीसरे दिन 11 सत्र और होंगे। इसमें 25 हजार किसान भाग लेंगे। प्रत्येक जिले से किसानों को लाने ले जाने, ठहरने और उनके भोजन का बंदोबस्त किया गया है।
कृषि कुंभ किसानों से जुड़ा यह पहला ऐसा आयोजन है जहां कृषि, शाकभाजी, उद्यान, पशुपालन, फूलों की खेती, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, दुग्ध, मत्स्य सहित सभी सेक्टर के बारे में एक साथ विशेषज्ञ जानकारी देंगे। कुंभ में प्रदर्शनियां भी लगेंगी।
कृषि कुंभ में होने वाले सत्र
पहला सत्र- पानी व कृषि निवेशों का उचित व प्रभावी प्रयोग
दूसरा सत्र - कृषि संबंधी नीतियों व नियमों में सुधार पर चर्चा
तीसरा सत्र- एग्रोक्लाइमेटिक जोन के आधार पर फसलोत्पादन