फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एक्सप्रेसवे: दो व तीन पहिया वाहनों के लिए लगवाए चेतावनी बोर्ड, विपरीत दिशा से आने पर 5000 का जुर्माना

Fri, 17 Jul 2026 09:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कानपुर एक्सप्रेसवे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। ऐसे वाहनों के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन चालक नहीं मान रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अब एनएचएआई ने दरोगाखेड़ा, उन्नाव और कानपुर की ओर चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं। विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। वाहन सीज भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


हाल ही में एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार दो युवाओं की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यह कदम उठाया है। बोर्डों पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को प्रतिबंधित होना दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें - राजधानी में कार के अंदर मिली दरोगा की लाश, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; मौत की वजह बनी रहस्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर टिन्नू और मनीष, चढ़ावा चोरी मामले में होगी गहन पूछताछ
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था। शुरुआत में प्रवेश बिंदु पर टोल या चेतावनी बोर्ड नहीं थे। इस कारण दोपहिया और तीन पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे थे। उन्हें आगे टोल पर वापस लौटना पड़ता था। अब यह चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो और तीन पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्हें रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें