फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निषाद पार्टी और अपना दल के साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा, गठबंधन का एलान

Fri, 24 Sep 2021 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। 
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव. 2022 में भाजपा निषाद पार्टी और  अपना दल  (एस) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।  भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को लखनऊ में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में निषाद पार्टी से गठबंधन की घोषणा की। प्रधान ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022में जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी अन्य छोटे दलों सहित सभी जाति और समुदाय को साथ लेकर मजबूती से चुनाव लड़कर दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि निषाद पार्टी के साथ भाजपा का पहले से गठबंधन है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव  2022 में भाजपा और निषाद पार्टी पूरी ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का अपना दल से भी गठबंधन रहेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का ताना-बाना बुनने के लिए भाजपा ने बहुत सारी राजनीतिक ताकतों को  जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर सही समय पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी समाज और वर्गों की भागीदारी के लिए पार्टी अन्य कई दलों से बात करेगी। पार्टी में जाति समुदाय के नेतृत्व की कमी के सवाल पर प्रधान ने कहा कि पार्टी ने सरकार व संगठन में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व दिया है। विभिन्न जातियों से जुड़े पार्टी के नेता भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा और निषाद पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह,  एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ चन्द्रमोहन,  मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।

योगी के नेतृत्व चुनाव लड़ेगी भाजपा
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है, प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी में अटूट विश्वास है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को चुनाव प्रभारी के तौर पर पहली बार मीडिया से मुखातिब प्रधान ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि यूपी में अभी योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि अपने तीन दिन के यूपी प्रवास में महसूस किया है कि जनता मोदी-योगी पर अटूट विश्वास करती है। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे। साथ ही दावा किया कि प्रदेश सरकार, संगठन के समन्वय और कामकाज से भाजपा चुनाव जरूर जीतेगी।

राजनीतिक स्थिरता के लिए भाजपा जरूरी
प्रधान ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। यूपी और देश में भाजपा की सरकार होने से निवेश, औद्योगिक विकास समेत अन्य सभी क्षेत्रों में देश को मजबूती मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें