फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेहादी शकील की वेस्ट यूपी में भी गहरी जड़ें, पूछताछ में एटीएस के सामने किया खुलासा

Tue, 14 Jul 2020 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जेहादी शकील से पूछताछ में पता चला कि वेस्ट यूपी में भी उसकी गहरी जड़े हैं। अब एटीएस जल्द ही शकील के संपर्क में रहे कश्मीर के कुछ युवकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो युवकों से पूछताछ कर सकती है। जेहाद के जिस नेटवर्क का एटीएस ने पिछले दिनों खुलासा किया था, उसमें लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी शकील से पूछताछ में जेहाद से जुड़े कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं। शकील को गिरफ्तार करने से पहले एटीएस इस मामले में कश्मीर से सलमान और बरेली से इनामुल को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी तक जेहाद की मुहिम का सूत्रधार इनामुल को पाया गया है।

एटीएस यह पता कर रही है कि नई दिल्ली में होने वाली इनकी मीटिंग में इनके ग्रुप से जुड़े कौन-कौन लोग शामिल होने वाले थे। इनामुल से पूछताछ में पता चला कि वह अल कायदा की इंडियन सब कॉन्टीनेंट शाखा का मुखिया बनने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली में होने वाली मीटिंग में ये लोग निर्णायक फैसला करने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें