फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लेखपालों के 8000 रिक्त पदों पर एक साथ भर्ती की तैयारी शुरू, UPSSSC ने मांगा प्रस्ताव

Tue, 14 Jul 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लेखपालों के आठ हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राजस्व परिषद से जून-2020 तक के रिक्त पदों की भर्ती का नया प्रस्ताव मांग लिया है।

विज्ञापन


अब तीन चयन वर्ष में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही एक साथ नए सिरे से शुरू होने जा रही है। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव ने मंडलायुक्तों से आरक्षण नियमों का पालन करते हुए एक सप्ताह में भर्ती प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

प्रदेश में राजस्व लेखपालों के 30,837 पद हैं। इनमें 8,000 से अधिक रिक्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता की कमान संभालने के बाद कई बार इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मगर, अपने हिसाब से काम के लिए मशहूर राजस्व परिषद ने भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजने में करीब तीन वर्ष बिता दिए। फाइलें इधर से उधर घूमती रहीं। हालांकि पिछले दिनों करीब 5,200 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था।

आयोग ने प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद राजस्व परिषद को चयन वर्ष 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के रिक्त पदों का जिलावार त्रुटिरहित भर्ती प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें