फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: परिणाम जारी न होने से नाराज जेई अभ्यर्थियों ने सीएम आवास पर किया प्रदर्शन, बसों में लादकर भेजे गए

Thu, 11 Jul 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंतिम परिणाम जारी करने को लेकर जेई 2018 के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। उन सभी को बसों में भरकर ईको गार्डन रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग को लेकर जेई-2018 भर्ती के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में लाद कर कर इको गार्डन रवाना कर दिया। अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी कराने के लिए 9 माह से आयोग और जनता दरबार के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल अश्विनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वर्ष 2018 में निकाली गई जूनियर इंजीनियर भर्ती 6 साल बाद भी अधूरी है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी कराने के लिए बीते 207 दिनों से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, गठबंधन का हुआ एलान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शाइन सिटी घोटाला: मास्टर माइंड राशिद नसीम की विदेश में जब्त होगी संपत्ति, निवेशकों के 60 हजार हड़पे थे


उन्होंने कहा कि जेई अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन हुए भी 9 माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन आयोग ने अभी तक अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पिछले माह मुख्यमंत्री और आयोग के अध्यक्ष के बीच बैठक हुई थी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जेई 2018 भर्ती का अंतिम परिणाम जून 2024 में घोषित होना प्रस्तावित था। इसके बावजूद जून माह में परिणाम घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि परेशान अभ्यर्थी लगातार जनता दरबार और आयोग के चक्कर लगा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को अभ्यर्थियों ने पुनः आयोग का घेराव किया था। कोई हल न निकलने पर बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग जेई 2018 भर्ती के साथ लगातार भेदभाव कर रहा है। इसके साथ आई तमाम भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें