फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भाई ने भाई को चाकू मारकर किया घायल, ट्रामा में इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 Jul 2024 01:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक फैसल व केजीएमयू पुलिस चौकी पर मौजूद परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बीती रात बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सआदतगंज के हसनगंज बावली इलाके में रहने वाले फैसल (25) बावर्ची का काम करते थे। बुधवार रात वह काम से वापस घर लौटे।

विज्ञापन


घर पर मौजूद बड़े भाई अखलाल से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इस बीच अखलाल ने चाकू से छोटे भाई फैसल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में फैसल खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिजनों ने फैसल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

बृहस्पतिवार सुबह सआदतगंज पुलिस को घटना की सूचना मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने फैसल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैसल की मां का कहना है कि दोनों भाई रात को नशे में थे और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें