फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज में और फायदा देगा जामवंत जामुन

विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिटीज में और फायदा देगा जामवंत जामुन
विज्ञापन

एंटी डायबिटीज के गुण वाला जामुन अब और फायदेमंद होगा। इसके लिए लखनऊ स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सब-ट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर (सीआईएसएच) के वैज्ञानिकों ने नई प्रजाति जामवंत विकसित की है। 90 प्रतिशत गूदे और सबसे कम कसैलेपन वाला यह जामुन व्यावसायिक उपयोग में आएगा।
सीआईएसएच के निदेशक डॉ. शैलेंद्र राजन ने बताया कि जामुन की यह प्रजाति एंटी डायबिटीक और एंटी-बायोएक्टिव गुण से खास हो गई है। सोमवार को इसे इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के अधीन सीआईएसएच की अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. बीएस चूंडावत ने रिलीज किया। इस जामुन की एक और खूबी है कि यह लंबे समय तक ताजा रहता है और इसका प्रसंस्करण भी आसान है। प्रजाति के विकास में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आनंद कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजन ने बताया कि आईटीसी कंपनी अलीगढ़ में क्लस्टर बनाकर यह जामुन उगाएगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि जामवंत प्रजाति का मातृ वृक्ष सड़क किनारे एवेन्यू ट्री की तरह उगा मिला था। बेहतर गुणवत्ता विशेषताओं के आधार पर इसे पहचाना गया। पेड़ से संकरी डाली लाकर संस्थान में कई पौधे बनाए गए। आकर्षक गहरे बैंगनी रंग के साथ गुच्छे के रूप में यह जामुन विकसित होता है। छोटा पेड़ होने से फलों को नुकसान भी नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें