लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बुधवार को शहर के मंदिरों में आरती, पूजन और भजन-कीर्तन हुआ। राजेंद्रनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय भारती भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
नाका हिंडोला, गणेशगंज, अमीनाबाद से रकाबगंज होते हुए शोभायात्रा वापस भारती भवन में संपन्न हुई। इस दौरान जय श्रीराम... के जयकारे गूंजते रहे। भक्ति गीतों पर भक्त जमकर झूमे। लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। समापन पर आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
मुख्य अतिथि राज्यसभा के सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह सनातन के साथ देश के विकास की यात्रा है। शोभायात्रा श्रीराम के प्रति समर्पण का भाव पैदा कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार की अगुवाई में देश में सनातन के विकास के साथ तरक्की के नए रास्ते भी खुल रहे हैं।
अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि यह यात्रा प्रभु राम के प्रति आस्था का प्रतीक है। 500 वर्ष के संघर्ष के बाद हम यह उत्सव मना रहे हैं। यात्रा में पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सुनील गुप्ता, भाजपा नेता रजनीश गुप्ता, पार्षद राजीव वाजपेयी, गणेश शंकर पवार, आशीष राय, बबुआ गुप्ता, पंकज भार्गव व गुड्डू अवस्थी आदि थे।
राजेंद्रनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय भारती भवन से निकाली गई शोभायात्रा में शा