फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठंड बढ़ते ही बढ़ी बिजली की मांग, उड़ने लगे फ्यूज, दगने लगे इंसुलेटर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। कड़ाके की ठंड के कारण हाईटेंशन 11 और 33 केवी लाइनों के फ्यूज उड़ने और इंसुलेटर फटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके चलते शहर के बड़े हिस्से में बिजली बार-बार गुल हो रही है। वहीं, बुधवार को बिजली की मांग रिकॉर्ड 1250 मेगावाट तक पहुंच गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से देर रात तक अमीनाबाद, लाटूश रोड, मौलवीगंज, राजाजीपुरम, ऐशबाग, आलमबाग, गोमतीनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम, अलीगंज और विकासनगर समेत शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली की आवाजाही बनी रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली 20 से 45 मिनट तक कई दौर में गुल हुई, लेकिन उपकेंद्रों पर कॉल करने पर कोई सही जानकारी नहीं दी गई।

ट्रांसमिशन निगम के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बिजली की खपत में तेजी से उछाल आया है। 29 और 30 दिसंबर को मांग 1150 से 1180 मेगावाट के बीच थी, वहीं बुधवार को यह 1250 मेगावाट हो गई। आरोप है कि उच्चाधिकारी आपूर्ति में आ रहे व्यवधानों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें