फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS आतंकी यूसुफ के घर से मिले विस्फोटक और सुसाइड जैकेट, धमाका करने का था खौफनाक प्लान

Sun, 23 Aug 2020 02:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
विज्ञापन
आतंकी यूसुफ के घर से बरामद विस्फोटक व अन्य सामान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
आईएस आतंकी अबू यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली से गिरफ्तार आईएस आतंकी अबू यूसुफ की निशानदेही पर स्पेशल सेल की टीम ने यूपी से भारी मात्रा में विस्फोटक और बम बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस को यूसुफ के घर से आईएस का झंडा, ऐम्पीयर मीटर, भारी मात्रा में बारूद, स्टील बॉल समेत कई ऐसे सामान मिले हैं जिन्हें विस्फोटक बनाने में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

  यह भी पढ़ें: आईएस आतंकी यूसुफ का बड़ा खुलासा, पहली बार यूपी की इस जगह पर किया था धमाका

आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटक को बांधने वाली बेल्ट भी मिली है। इस बेल्ट को बांधकर आतंकी यूसुफ फिदायीन हमला करना चाहता था। कल ही छानबीन के दौरान यूसुफ के घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए थे। उसकी निशानदेही पर उसके घर के बगल स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट मिली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूसुफ की आतंकी गतिविधियों के बारे में पहले से जानते थे परिजन, अब लगा रहे माफी की गुहार

आज भी बलरामपुर बढ़या भैंसाही गांव दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम आतंकी से जुड़ी जानकारी के आधार पर छानबीन कर रही है। उधर अब उनके परिजनों ने भी स्वीकार किया है कि बीते दो साल से वह संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था।

यह भी पढ़ें: आईएस आतंकी यूसुफ परिवार के साथ बसना चाहता था इस देश, ड्रोन हमले के बाद फेल हुआ प्लान, और...

घर या गांव से किसी भी व्यक्ति से बहुत कम बातचीत करता था। शनिवार को छावनी मे तब्दील गांव का नजारा रविवार को बदला-बदला नजर आया। सबकुछ सामान्य दिख रहा है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें: आईएस आतंकी यूसुफ के घर से मिला कुछ ऐसा आपत्तिजनक सामान, देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान
 
विज्ञापन

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक आतंकी को शुक्रवार की देर रात दो प्रेशर कुकुर आईईडी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली और यूपी को दहलाने का मंसूबा पालने वाले संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद धौला कुआं और करोल बाग के बीच सेंट्रल दिल्ली के रिज रोड एरिया से दबोचा था और उसकी विस्फोट करने की साजिश नाकाम कर दी। 

यह भी पढ़ें: आईएस आतंकी यूसुफ का सनसनीखेज खुलासा, मानव बम बनाने की कर रहा था तैयारी

यूसुफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी। यूसुफ लोन वुल्फ अटैक करने के लिए दिल्ली के कई इलाकों में रेकी कर चुका था। वह 15 अगस्त के आसपास भीड़ वाले इलाकों में हमले करने की भी फिराक में था, लेकिन कड़ी सुरक्षा होने की वजह से नाकाम रहा। 

यह भी पढ़ें: क्या होता है लोन वुल्फ हमला, आतंकी यूसुफ ने किया खुलासा, दिल्ली को इसी तरीके से दहलाने की थी योजना

पुलिस को दिए सनसनीखेज कबूलनामे में यूसुफ ने बताया कि अगर वह दिल्ली में धमाका करने में सफल हो जाता तो उसका अगला कदम आत्मघाती हमला करने का था। उसने यह भी बताया कि आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटकों को बांधने वाली बेेेल्ट भी तैयार कर रखी है। 



यह भी पढ़ें: दिल्ली: आतंकी अबू युसुफ ने यूट्यूब से सीखा था आईईडी बनाना, आकाओं ने दिए थे लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें