अखिलेश ने कहा, भाजपा संस्कृत व संस्कृति की गौरवशाली परंपरा की बातें बहुत करती है, पर हकीकत में इनकी उपेक्षा करने में आगे है। मौजूदा भाजपा सरकार के समय संस्कृत विद्यालयों की निरंतर उपेक्षा की जाती रही है। अब भाजपा सरकार इन्हें बंद करने जा रही है। इनमें पढ़ा रहे प्रकांड विद्वानों एवं अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके समुचित समायोजन पर ध्यान देना चाहिए।
गोरखधंधा करने वालों को नैतिकता पढ़ाएं
सपा अध्यक्ष ने मेरठ में करोड़ों रुपये की अनधिकृत किताबें छापने पर सरकार को घेरा। कहा, शिक्षा नीति में बदलाव करने वाली भाजपा पहले अपने उन नेताओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाए जो अनधिकृत रूप से करोड़ों रुपये की किताबें छापने के गोरखधंधे में संलिप्त हैं।
परीक्षा के लिए बाध्य न करें
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, हठधर्मी भाजपा सरकार कोरोना सुरक्षित परिवहन, परीक्षा केंद्र व ठहरने की व्यवस्था किए बिना युवाओं को परीक्षा देने केलिए बाध्य न करें।