फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू शताब्दी में गेट फांदते समय तीमारदार के साथ हुआ भीषण हादसा, एक घंटे तक तड़पता रहा

Mon, 23 Mar 2020 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तीमारदार के हाथ में फंसा एंगिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू शताब्दी में रविवार सुबह गेट बंद होने के चलते तीमारदार रामजी वर्मा रेलिंग पर चढ़कर दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से लोहे का एंगल रामजी के हाथ के आर-पार हो गया और वह एक घंटे तक तड़पता रहा।
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने आरी से एंगल काटकर उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके हाथ से लोहे का एंगल निकाला। हरदोई के शाहाबाद निवासी रामजी वर्मा के पिता शताब्दी फेस-1 में भर्ती हैं।

रविवार सुबह उसके बहनोई का देहांत हो गया। शताब्दी फेस के दोनों गेट बंद होने के चलते वह रेलिंग पर चढ़कर दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

कोई भी तीमारदार मदद के लिए नहीं आया आगे

इस बीच पैर फिसलने से लोहे का एंगल उसके हाथ के आरपार हो गया। वह एक घंटे फंसा रहा। कोई भी तीमारदार मदद के लिए आगे नहीं आया। सूचना पर पीआरवी 95 सूचके अरविंद यादव, विजेंद्र सिंह, अरशद हुसैन मौके पर पहुंचे और आरी से एंगल काटकर उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया।

ट्रॉमा सर्जरी के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, रेलिंग फांदते वक्त युवक का हाथ लोहे की एंगल में फंस गया था। ऑपरेशन करके एंगल निकाल दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें