लखनऊ। आलमबाग के चंदरनगर में बुधवार रात चिक-चिक चिकन कॉर्नर रेस्टोरेंट के संचालक जसविंदर सिंह उर्फ रोमी की गोली मारकर हत्या के मामले में आलमबाग पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी हिस्ट्रीशीटर जुगनू वालिया के भाई और भतीजे को मंगलवार को हिरासत में लिया। उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई। जुगनू हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की तस्वीर दिखी है। वह कार से भागते हुए नजर आए थे। पुलिस अभी असलहा बरामद करने में जुटी है।
इस मामले में रविवार को पुलिस ने जसप्रीत और नीशू को गिरफ्तार किया था। मुख्तार अंसारी के करीबी व हिस्ट्रीशीटर जुगनू वालिया के भाई सोनू वालिया और उसके भतीजे जोरावर को पूछताछ के लिए मंगलवार को हिरासत में लिया।