शहर में बेसिक फोन उपयोग करने वाले जल्द ही बिना मोडम के इंटरनेट और मल्टी मीडिया सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। जिस तरह मोबाइल पर अभी हम इन सुविधाओं का उपयोग करते हैं।
इसके लिए बेसिक फोन लाइन को मीडिया गेटवे से जोड़कर पुराने टेलीफोन एक्सचेंज को हाईटेक किया जाएगा। पहले चरण में 12 हजार बेसिक फोन लाइनों को आईएमएस (आईपी मल्टी मीडिया स्विच) तकनीक से जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही 31 मार्च को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष में जिले की चिह्नित ग्राम सभाओं को भी साइबर ऑप्टिकल युक्त बना कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी स्कूल व पंचायत भवन को वाईफाई की वायरलेस मोड ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
पूर्वी परिमंडल में बीएसएनएल प्रशासन बेसिक फोन सेवा को गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए लखनऊ व चंडीगढ़ में नवीनतम तकनीक पर आधारित इंटरनेट प्रोटोकॉल मल्टी मीडिया स्विच (आईएमएस कोर) की शुरूआत करेगा।