फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दरका इंडिया गठबंधन: अखिलेश यादव ने कहा- अपना दल कमेरावादी से 2022 में गठबंधन था, 2024 में नहीं

Thu, 21 Mar 2024 07:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

India alliance:इंडिया गठबंधन से यूपी में एक और दल बाहर हो गया। सुभासपा और रालोद के बाद अपना दल कमेरावादी भी इस गठबंधन से अलग हो गया है। 
विज्ञापन
पल्लवी पटेल व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपना दल (कमेरावादी) से 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किसी तरह का गठबंधन न होने का एलान किया है। अखिलेश ने कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (कमेरावादी) द्वारा प्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा के एक दिन बाद अपना रुख साफ किया। इससे पहले समाजवादी गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा और जयंत चौधरी का राष्ट्रीय लोक दल बाहर हो चुका है। भाजपा छोड़ सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य भी अपना अलग दल बना चुके हैं।

विज्ञापन


चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी के साथ रही अपना दल कमेरावादी के साथ गठबंधन टूट गया है। बृहस्पतिवार को इसका एलान खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया। अपना दल कमेरावादी और सपा के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में गठबंधन था, 2024 में नहीं है। अब हम काफी आगे निकल चुके हैं। बाकी आप लोग समझदार हैं। 

बताते चलें अपना दल कमेरावादी की नेता कृष्णा पटेल सपा से सीट पर बात न बनने पर बुधवार को मिर्जापुर सहित तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की थी। इसके कुछ ही देर बाद सपा ने मिर्जापुर सीट पर प्रत्याशी का एलान कर दिया था। इससे गठबंधन के बीच अनबन सार्वजनिक हो गई थी। बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने गठबंधन न होने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


बताते चलें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कृष्णा पटेल के साथ अखिलेश यादव ने गठबंधन किया था। अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने सपा के सिम्बल पर कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। लोकसभा चुनाव में अपना दल ने सीटें मांगी थीं लेकिन कोई आश्वासन न मिलने पर तीन सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया। यहीं से दोनों दलों के बीच मतभेद गहरा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें