फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 22 से 27 मार्च तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर गए जवानों को बुलाने के आदेश

Thu, 21 Mar 2024 07:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

होली के त्योहार को देखते हुए यूपी के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 22 मार्च से 27 मार्च के बीच कैंसिल कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली को देखते हुए यूपी के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। 22 मार्च से 27 मार्च तक किसी प्रकार का अवकाश पुलिस कर्मी नहीं ले सकेंगे। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश को सभी पुलिस कमिश्नरों और जिले के कप्तानों को भेज दिया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि इन दिनों जो पुलिस कर्मी अवकाश पर हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए। डीजीपी ने कहा है कि अति आवश्यक कार्य या आपातकाल में ही इस दौरान छुट्टी स्वीकृत की जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें