फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही गिरोह बनाकर करता था लूट, साथी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कमिश्नरेट में तैनात एक सिपाही गिरोह बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। पश्चिम जोन की पुलिस ने उसे मंगलवार को एक साथी संग गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिपाही पिछले साल से लाइन हाजिर है। पुलिस आरोपी सिपाही के गिरोह के एक और सदस्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, पकड़ा गया सिपाही आशीष बाल्यान 2019 बैच का है। उसे ड्यूटी पर लापरवाही के मामले में हुसैनगंज थाने से अप्रैल 2021 में लाइन हाजिर किया गया था। तब से वह गैरहाजिर चल रहा था। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी समीर को भी गिरफ्तार किया है। एक अन्य साथी शंटी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सिपाही के आपराधिक इतिहास और अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।
कुड़ियाघाट पर बर्थडे पार्टी में लूटे थे 15 हजार
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, आरोपी सिपाही ने अपने गैंग के साथ मिलकर सात मई को कुड़ियाघाट पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे ब्रजेश कुमार रावत अपने दोस्तों वारिस, विशाल, ऋषि और जितेंद्र के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसी दौरान आशीष बाल्यान ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर उनको धमकाकर रुपये मांगे। विरोध करने पर युवकों को पीटा और सार्वजनिक स्थल पर नशा करने पर जेल जाने की धमकी देते हुए 15 हजार रुपये लूट लिए थे। यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसका संज्ञान लेते हुए डीसीपी सोमेन वर्मा ने जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सिपाही आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वर्दी पहनकर करता था लूट
पुलिस केमुताबिक, पूछताछ में आरोपी सिपाही आशीष ने कुबूल किया है कि लाइन हाजिर होने के बावजूद वह अक्सर वर्दी पहनकर ही घर से निकलता था। वह वर्दी पहनकर ही लूटपाट, धमकी देकर वसूली करने जैसी वारदात करता था। पुलिस को उम्मीद है कि अभी कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें