फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने: इमरान मसूद बोले- जनता समझ चुकी है भाजपा का प्रोपेगंडा, कैबिनेट मंत्री का जवाब- विकास के दम पर सरकार बनाएंगे

Tue, 07 Dec 2021 10:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना है कि इस बार जनता का मिजाज अलग है और वह भाजपा के खिलाफ है। दरअसल जनता इनका प्रोपेगंडा समझ चुकी है। कानून-व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं, पर प्रदेश में रोज सामूहिक हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
इमरान मसूद व सुरेश राणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर मंडल में भाजपा को विपक्षी दलों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस इलाके के नेता इमरान मसूद व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने यूपी चुनाव को लेकर अपनी-अपनी जीत की भविष्यवाणी की है। जानें, क्या कहा:

विज्ञापन


कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना है कि इस बार जनता का मिजाज अलग है और वह भाजपा के खिलाफ है। दरअसल जनता इनका प्रोपेगंडा समझ चुकी है। कानून-व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं, पर प्रदेश में रोज सामूहिक हत्याएं हो रही हैं। मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के कारोबार पर फर्क पड़ा है। पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। पलायन जैसे मुद्दों की पोल खुल चुकी है। लोगों ने रोजगार के लिए पलायन किया। हमारे यहां से काम की तलाश में काफी लोग आज भी पानीपत जाते हैं। काम दोगे नहीं, सिर्फ जनता को बरगलाओगे। किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। हालात खराब हैं। ये सारे ड्रामे इस चुनाव में नहीं चलेंगे।

विकास के दम पर फिर से जीतेंगे
गन्ना एवं चीनी मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि वर्षों बाद ऐसी सरकार बनी जिसने विकास पर पूरा फोकस किया। बड़े हाईवे बने। जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है। मेरठ स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय और  सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय बनेंगे। सड़कें बनीं। गन्ना किसानों की बात करूं तो भाजपा सरकार ने कई चीनी मिलों की क्षमता बढ़वाईं। 120 चीनी मिलों पर लगभग आठ सालों का बकाया था, जिनमें से 100 का शत-प्रतिशत बकाया भुगतान कराया। बाकी का भी हो रहा है। गन्ने का मूल्य 25 रुपये बढ़ाया। जो मिलें पैसा नहीं दे पा रही हैं उन्हें बैंकों से लाभान्वित कराया जा रहा है ताकि वे किसानों का पैसा दे सकें। हम विकास के दम पर फिर से सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें