फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन: सरकार बनी तो राजस्थान की तरह यूपी में भी बनेगा मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून

Wed, 08 Sep 2021 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जल्द ही एक लीगल सेल बनाकर अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं का कानूनी रूप से निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राजस्थान की तर्ज पर मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने के लिए विधानसभा से राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। इसकी घोषणा सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर हुए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में की गई।

विज्ञापन


पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जल्द ही एक लीगल सेल बनाकर अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं का कानूनी रूप से निराकरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय सचिव और यूपी सहप्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का प्रदेश के विकास में साझीदार बनना आवश्यक है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में जनता के हितों की आवाज कांग्रेस ही उठा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो मॉब लिंचिंग के खिलाफ  कानून बनाएगी। सपा सरकार में हुए सभी दंगों की जांच कराई जाएगी। इन बातों को 16 सूत्रीय संकल्प पत्र में शामिल करने की घोषणा भी की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें