फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बढ़ रहे हैं कोरोना के एक्टिव केस, आईसीयू फुल, एचडीयू में भी बढ़े मरीज

Tue, 24 Nov 2020 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। सोमवार को 315 नए मरीज मिले और दो की मौत हुई। हालांकि सोमवार को कम सैंपलों की जांच की गई। लेवल-3 के अस्पतालों के आईसीयू पहले की तरह फुल हैं। ऐसे में अब लेवल-2 के अस्पतालों में मौजूद आईसीयू को भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले दिनों चयनित लेवल-2 के निजी अस्पतालों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को लेवल-3 के सभी 435 बेड फुल रहे। इसी तरह 698 एचडीयू में से 588 पर मरीज भर्ती हैं। जबकि तीन दिन पहले सिर्फ 425 मरीज भर्ती थे।

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कुछ दिन तक संक्रमण की दर 3 से 5 फ़ीसदी के बीच रह सकती है। राजधानी में अब कुल मरीजों की संख्या 69513 हो गई है। सोमवार को 290 मरीज डिस्चार्ज हुए। इन दिनों 3435 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


राजधानी में पिछले चार दिन से लिए जाने वाले कुल सैंपलों में करीब 3.5 फीसदी पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। लेकिन एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले पांच दिन का डाटा देखें तो 19 नवंबर को एक्टिव केस की दर 4.68 फीसदी थी। 20 को 4.87 फ़ीसदी, 21 को 4.89 फ़ीसदी, 22 को 4.91 फीसदी और 23 को यह संख्या बढ़कर 4.94 फीसदी पहुंच गई। 

विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़े मरीज

अभी 2213 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 1222 मरीज राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। करीब छह रोज पहले अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 900 थी। 
 
यहां मिले मरीज : इंदिरानगर में 34, गोमतीनगर 39, रायबरेली रोड 29, आशियाना 16, विकास नगर 18, आलमबाग 20, चौक 21, हजरतगंज 19, महानगर 10, हसनगंज 12, अलीगंज व मड़ियांव में 10-10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें