फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी 112 में तैनात होमगार्डों को मिलेगा 150 रुपये अतिरिक्त मानदेय, शासनादेश जारी

Thu, 01 Dec 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

होमगार्डों को हर रोज 112 रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी 112 सेवा में वाहन चालक के रूप में तैनात होमगार्डों के लिए शानदार खबर है। योगी सरकार ने उनके कठिन चुनौतीपूर्ण कार्यों को देखते हुए हर होमगार्ड को उनके ड्यूटी भत्ते के अलावा 150 रुपये दैनिक मानदेय देने का निर्णय लिया है। होमगार्ड लंबे समय से इसकी आस लगाए हुए थे जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।

विज्ञापन


जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश स्तरीय पुलिस इमरजेन्सी प्रबंधन प्रणाली (पीईएमएस) यूपी 112 में वाहन चालक के रूप में नियोजित होने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी भत्ते के अतिरिक्त 150 रुपये मानदेय प्रतिदिन प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - विवाह से पहले महत्वाकांक्षा और फिर अपेक्षाओं का दबाव, साल भर में दरक रही रिश्तों की नींव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क पर लाशों का ढेर: जोरदार धमाका...आंख खुली तो देखा भयावह मंजर, खून से रंग गई रोड़, चारों तरफ मची चीख-पुकार


यह भत्ता होमगार्ड के यूपी 112 में तैनाती की अवधि तक ही अनुमन्य होगा। इस संबंध में वित्त विभाग की स्वीकृति भी मिल गई है। बता दें कि करीब 8000 होमगार्ड यूपी 112 में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब इन सभी को ड्यूटी भत्ते के अलावा हर दिन 150 रुपये अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें