- यूपी के 9 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक रहा। 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा न सिर्फ यूपी में बल्कि देश में सबसे गर्म रहा।
- प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री और कानपुर में 46.3 डिग्री दर्ज हुआ।
- झांसी में पारे ने 2012 की बराबरी करते हुए 46.2 डिग्री के आंकड़े को छू लिया।
- रायबरेली में पारा 45.4, आगरा में 45.2, वाराणसी व चुर्क (सोनभद्र) में 45-45 डिग्री तापमान रहा।