फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाया, धर्म बदलवा कर किया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 20 साल की छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उस पर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के परिवारीजनों ने चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा के पिता की दुकान पर काम करता था। छात्रा के लापता होने की एक जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, इलाके में फर्नीचर का छोटा कारखाना है। कारखाने के मालिक की आठ बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी एक जुलाई को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। वह बीकॉम की छात्रा थी। पिता का आरोप है कि बाराबंकी के जैदपुर का निवासी सईद शेख लॉकडाउन में काम करने के लिए आया था। कारखाने में काम करने के दौरान सईद शेख ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जानकारी होने पर कारखाना मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।
पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों ने तहरीर दी कि एक जुलाई को उसकी बेटी लापता हो गई। पिता ने बताया कि उसे सईद बहला-फुसलाकर ले गया है। छात्रा अभी तक नहीं मिली है। पिता का आरोप है कि सईद ने उनकी बेटी पर दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद उसने निकाह भी कर लिया है। पिता के मुताबिक, पूरा परिवार सदमे हैं। बेटी की मां की तबियत बिगड़ गई है। पुलिस के मुताबिक, पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें