फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी ने दिखाई पूरी ताकत : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने से पल्लवी का कद बढ़ा

Fri, 11 Mar 2022 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने 159 महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें से केवल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना रामपुर खास से चुनाव जीती है। बसपा की 37 महिला उम्मीदवारों में एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में सिराथू सीट पर जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं नवनिर्वाचित विधायक पल्लवी पटेल। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में आधी आबादी ने भी पूरी ताकत दिखाई है। भाजपा की 47 महिला प्रत्याशियों में से 30 ने चुनाव जीता है। जबकि सपा के टिकट पर सिराथू से चुनाव लड़ने वालीं पल्लवी पटेल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त दी। सपा की 11 महिलाओं ने चुनाव जीता है। जबकि, कांग्रेस की एक मात्र महिला ने चुनाव जीता।

विज्ञापन


आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य, बाह से पक्षालिका सिंह, तिलहर से सुलोना कुशवाहा, श्रीनगर से मंजू त्यागी, बिजनौर से सुचि, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह, अलीगढ़ से मुक्ता राजा, महमूदाबाद से आशा मौर्य, शाहाबाद से रजनी तिवारी, संडीला से अलका सिंह, महिलाबाद से जय देवी, रायबरेली से अदिति सिंह, कायमगंज सुरक्षित से अपना दल की डॉ. सुरभि, छिबरामऊ से अर्चना पांडेय, इटावा सरिता भदौरिया,  सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम, औरया से गुडिया कठेरिया, रसूलाबाद से पूनम कठेरिया, अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला, घाटमपुर से सरोज कुरील, मऊ रानीपुर से डॉ. रश्मि आर्य, राठ से मनीषा अनुरागी, मोदीनगर से मंजू सिवाच, खागा से कृष्णा पासवान, नरैनी से ओममनी वर्मा,  बलहा से सरोज सोनकर, बांसडीह से केतकी सिंह, चंदौसी से गुलाब देवी और जमानिया सुनिता सिंह चुनाव जीती है।

सपा की 10 महिलाएं जीतीं
सपा की महिला उम्मीदवारों में सिराथू से पल्लवी पटेल, अमेठी से महराजी प्रजापति, पटियाली से नादिरा सुलतान, हुसैनगंज से उषा मौर्य, प्रतापपुर से विजमा यादव, मटेरा से मारिया, भिनगा से इंद्राणी वर्मा, डुमरियागंज से सईदा खातून, मेहनगर से पूजा, मड़ियाहूं से सुषमा पटेल जीती हैं। उप मुख्यमंत्री और पिछड़े वर्ग में भाजपा के बड़े नेता केशव प्रसाद मौर्य के हराने से प्रदेश की राजनीति में पल्लवी पटेल का कद बढ़ गया है।
विज्ञापन




कांग्रेस ने 159 महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें से केवल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना रामपुर खास से चुनाव जीती है। बसपा की 37 महिला उम्मीदवारों में एक भी चुनाव नहीं जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें