फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra: इस बार बगैर लॉटरी के ही हज पर जा सकेंगे सभी आवेदक, संभावित कोटे के आधे भी नहीं हुए आवेदन

Mon, 28 Feb 2022 02:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

हज यात्रा के लिए प्रदेश के संभावित कोटे के आधे भी आवेदन नहीं हुए हैं। मामले में सऊदी अरब से नई गाइडलाइन जारी होने के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी प्रदेश के हज कोटे की संभावित सीटों के आधे भी आवेदन नहीं हो पाए। इससे हज यात्रियों के लिए होने वाली लॉटरी की संभावना नहीं है और सभी आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन


कोरोना के चलते बीते दो साल से निरस्त हो रही हज यात्रा के इस बार भी नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से रद्द होने की आशंका थी। यही वजह रही कि यात्रा के लिए काफी कम आवेदन हुए। इस पर हज कमेटी ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी से 15 फरवरी तक बढ़ाई थी, लेकिन अंतिम तिथि के बाद सिर्फ 9846 लोगों ने हज पर जाने की ख्वाहिश जाहिर की है।

हालांकि अब तक प्रदेश के हज कोटे की सीटें तय नहीं हैं, लेकिन बीते सालों की तरह प्रदेश को 32 से 34 हजार हज सीटें मिलने की संभावना हैं। हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि अब तक सऊदी अरब से हज को लेकर कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन के आने के बाद हज सीटों का कोटा तय होगा। अगर कोटा पहले की तरह मिलता है तो लॉटरी कराने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


चित्रकूट से सिर्फ एक आवेदन
हज यात्रा के लिए चित्रकूट से सबसे कम सिर्फ एक आवेदन हुआ है। मैनपुरी और ललितपुर में भी आवेदकों का आंकड़ा दहाई तक नहीं पहुंच सका। आवेदकों में मुरादाबाद अव्वल है। यहां से 693 आवेदन हुए हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ से 612 और तीसरे नंबर पर रामपुर से 380 आवेदन हुए हैं। बगैर महरम कोटे से करीब 17 महिलाओं ने और बुजुर्ग कोटे में 300 आवेदन हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें