फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी : पंजीयन के सत्यापन व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब यूपी जीएसटी फील्ड विजिट एप से होगा सत्यापन

Tue, 07 Dec 2021 09:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अब तक यह काम ‘अभ्युत्थान एप’ के माध्यम से किया जा रहा था। इस एप का प्रयोग अब बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्यकर विभाग ने जीएसटी में पंजीयन कराने वाले व्यापारियों के सत्यापन की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। नए पंजीयन के सत्यापन का काम अब विभाग द्वारा विकसित नए एप ‘यूपी जीएसटी फील्ड विजिट’ से किया जाएगा। अब तक यह काम ‘अभ्युत्थान एप’ के माध्यम से किया जा रहा था। इस एप का प्रयोग अब बंद कर दिया गया है। सत्यापन की नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सभी जोन केएडिशनल व जाइंट कमिश्नरों को अब इसी एप का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में जीएसटी का टैक्स बेस बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में नये व्यापारियों के पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 25 लाख नये व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में वाणिज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस ने बताया कि नये व्यापारियों के पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा एक नया ‘यूपी जीएसटी फील्ड विजिट’ नाम से ऐप भी तैयार किया गया है। इस ऐप का उपयोग वर्तमान में काम कर रहे ‘अभ्युत्थान ऐप’ के स्थान पर किया जाएगा।

वाणिज्यकर आयुक्त ने बताया कि यूपी जीएसटी फील्ड विजिट ऐप के जरिए उन व्यापारियों का सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है या जो नये व्यापारी हैं और उनका व्यापार पंजीकरण योग्य है। ऐसे व्यापारियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें