फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने युवक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, फिर पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 04 Dec 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में कार सवार तीन बदमाशों ने प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने वाले गणेश चंद्र द्विवेदी (29) को पीट-पीटकर मार डाला। उसे बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। इसके बाद उसकी पिटाई की। उससे लूटपाट कर मानकनगर स्थित केशरीखेड़ा फाटक के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


रिक्शा चालक की मदद से वह घर पहुंचा। जहां हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पारा के संतोषी नगर निवासी शिवचरण द्विवेदी आलमनगर रेलवे स्टेशन पर गेटमैन हैं।

शिवचरण के मुताबिक, उनका बेटा गनेश नादरगंज स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात वह नादरगंज से घर जा रहा था। इसी बीच कार सवार तीन बदमाशों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। शिवचरण के मुताबिक, कार में बैठते ही बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मरा हुआ समझकर आरोपी केसरीखेड़ा फाटक के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने पहुंचाया घर

शिवचरण के मुताबिक, केशरी फाटक  के पास से गुजर रहे रिक्शा चालक ने गणेश को बेहोश देखा। उसे होश में लाया इसके बाद उसे लेकर घर पहुंचाया। जहां देर रात को उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पारा प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, पिता शिवचरण ने सूचना दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। देर रात तक पीड़ित परिवार ने कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मां द्रौपदी, भाई शुभम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें