फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पिता पर बांके से हमला

Thu, 19 Sep 2024 05:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घर में घुसकर दबंग ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसके पिता पर बांके से हमला कर दिया।मामले में गुडंबा पुलिस ने बुधवार को सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुडंबा निवासी युवती के मुताबिक, 12 सितंबर को शाम करीब छह बजे रोहित गौतम उनके घर में घुस आया। विरोध पर आरोपी उन्हें घसीटते हुए अपने घर ले जाने लगा और छेड़छाड़ की। चीखपुकार सुनकर जब पिता व परिजन मदद को दौड़े तो आरोपी के साथी बबलू, विजेंद्र, बृजलाल, राजेश गौतम व पवन ने उन पर ईंट, पत्थर व बेलचे से हमला कर दिया। इस बीच रोहित ने पीड़िता के पिता के सिर पर बांके वार कर दिया। वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद भी आरोपी उन्हें मारते रहे और फिर भाग निकले। इंस्पेक्टर नितीश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें