फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बची युवती ने कैब चालक व उसके भाई को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार देर रात सड़क पर पैदल जा रही एक युवती तेज रफ्तार में जा रही ओला कैब से कुचलते-कुचलते बच गई। इसके बाद चालक उसे गाली देकर भागा तो पास खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कैब रुकवा ली। इसके बाद युवती ने चालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। चालक के भाई ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवती ने उसे भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व उसके दो भाइयों का शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन

वजीरगंज के जगत नारायण रोड का रहने वाला सआदत अली ओला कैब चलाता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह एयरपोर्ट से लौट रहा था। तभी कृष्णानगर में पैदल जा रही एक युवती, कैब से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। लापरवाही से गाड़ी चला रहे चालक ने युवती को गाली दी और रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। मगर वहां मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने कैब को रुकवा लिया। फिर चालक के कैब से उतरते ही युवती ने उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। चालक का गिरेबान पकड़े युवती ने उसे जोरदार कई तमाचे जड़े। चालक का भाई बचाने लगा तो युवती ने उसे भी पकड़ लिया और कई उसे भी तमाचे जड़ दिए। इस बीच सड़क पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने चालक व उसके भाई की पिटाई का मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
यातायात पुलिस की सूचना पर कृष्णानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कैब चालक व उसके दो भाइयों को पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे ने बताया कि कैब चालक सआदत अली लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। इससे युवती बाल-बाल बची तो वह उसे गाली देकर भाग रहा था। इसी वजह से यातायात पुलिसकर्मियों ने जब कैब रुकवाई तो युवती ने गुस्से में चालक व उसके भाई को पीट दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक सआदत अली, उसके भाई दाऊद अली व इनफद अली का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें