फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेधावियों को लैपटॉप व साइकिल का उपहार, समाजसेवियों का भी सम्मान

विज्ञापन
मेधावियों को लैपटॉप व साइकिल का उपहार, समाजसेवियों का भी सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में 16 मेधावियों और पांच समाजसेवियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को आगे लाना और उन्हें प्रोत्साहन देना केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है। ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने गुदौली स्थित महात्मा बुद्ध विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इनको मिला लैपटॉप: नंदनी पाल, विशाल पाल, अभिषेक, गौरव पाल, मुस्कान।
इनको मिली साइकिल : प्रिंसी पाल, सिद्वार्थ पाल, अनीता, प्रिया पाल, अमरपाल, अश्वनी पाल।

पांच विद्यार्थियों को नकद राशि : भूपेंद्र पाल, काजल पाल, सीमा, शिवानी पाल, नंदनी पाल।
समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले सम्मानित

जगदीश पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, बुद्धिलाल, वरिष्ठ समाजसेवी, रघुनंदन पाल, सामाजिक कार्यकर्ता, मेंहीलाल पाल, शिक्षाविद, नन्हे लाल व पुष्पा पाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें