फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीजी सिटी में झील का पानी जलीय जीवों के लिए खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना स्टेडियम के पीछे सीजी सिटी वेटलैंड की झील के पानी की गुणवत्ता जलीय जीवों और मछलियों के रहने के लायक नहीं है। इसमें ऑक्सीजन लेवल बेहद कम पाया गया है। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि झील में प्रदूषण बढ़ने से उसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई है। बोर्ड ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर के झील के पानी के गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों वेटलैंड में बड़ी संख्या में मछलियां मरी पाई गई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने झील और आसपास के कई जगह से जांच कर नमूने जुटाए थे। बोर्ड की रिपोर्ट में सामने आया है कि झील में सीवेज का पानी आ रहा है, जिसके कारण वह जहरीली हो रही है। पानी में ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें