फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोनिंग कर चार के खाते से उड़ाये 1.45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाज ने एटीएम क्लोनिंग कर सीआरपीएफ जवान समेत चार के खातों से 1.45 लाख रुपये साफ कर दिए। संबंधित थानों में पीड़ितों ने केस दर्ज कराए हैं। गोमतीनगर के विनयखंड-5 निवासी तुषार भाटिया के खाते से सोमवार को साइबर जालसाज ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 74,962 रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

वहीं सरोजनीनगर के सीआरपीएफ बिजनौर कैंप स्थित क्वार्टर में रहने वाले एएसआई उमेश तिवारी के खाते से बृहस्पतिवार को जालसाज ने खाते से दो बार में 19,998 रुपये गायब कर दिए। मेसेज देख उमेश ने कार्ड चेक किया तो सुरक्षित मिला। वहीं इंडस्ट्रीयल एरियर निवासी चंदन राम के खाते से बृहस्पतिवार को उनके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर 25 हजार रुपये साफ कर दिए गए। कार्ड ब्लॉक कराने के बाद चंदन राम ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह दरोगाखेड़ा के जयशंकर यादव के खाते से भी जालसाजों ने क्लोनिंग कर 24,998 रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें