फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश के चलते पुष्पक समेत मुंबई की चार ट्रेनें निरस्त, टिकट वापसी में यात्रियों के छूटे पसीने

Mon, 05 Aug 2019 10:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टिकट वापसी के लिए देर रात तक परेशान रहे यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश के चलते रविवार रात अचानक पुष्पक एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। इससे साढ़े तीन घंटे से इंतजार कर रहे यात्री मायूस हो गए। इसके बाद टिकट काउंटर पर रिफंड के लिए ऐसी भीड़ उमड़ी कि चारबाग मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों तक कतार पहुंच गई। देर रात तक यात्री जूझते रहे।

विज्ञापन


वहीं, भीड़ के चलते अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई और आरपीएफ  व जीआरपी ने व्यवस्थाएं बनाने का प्रयास किया, पर ये प्रयास नाकाफी साबित हुए।

ट्रेन 12533 पुष्पक एक्सप्रेस जंक्शन से मुंबई के लिए रात पौने आठ बजे रवाना होती है। रविवार को जब पता चला कि मुंबई में बारिश से ट्रेन देरी से रवाना होगी तो यात्री इंतजार करने लगे। देर रात 11 बजे बताया गया कि ट्रेन अचानक निरस्त कर दी गई है तो यात्री परेशान हो उठे। इसके बाद टिकट कैंसिलेशन व रिफंड के लिए टिकट काउंटर पर भीड़ उमड़ी तो अव्यवस्था फैल गई। इस पर तत्काल आरपीएफ, जीआरपी को सूचित किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार के नेतृत्व में जवान भीड़ को नियंत्रित करने लगे। हालांकि, यात्रियों की संख्या बढ़ती ही गई और कतार बाहर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गई। उधर, एसीएम एसके शंखवार भी स्टेशन पहुंचे और तत्काल टिकट काउंटर भी खुलवाए, पर इससे भी ज्यादा राहत न मिली।

दिल्ली जाने वालों के छूटे पसीने

- फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे तक किसी भी स्टेशन से यात्री रिफंड करवा सकते हैं। हालांकि, इसके बाद भी लोग कतारों में डटे रहे। इससे दूसरे काउंटरों पर दिल्ली व अन्य जगह के टिकट बनवाने वालों को असुविधा उठानी पड़ी।

उमस व गर्मी ने किया बेहाल
जबरदस्त भीड़ के चलते काउंटरों पर खड़े लोग पसीने से तरबतर हो गए। उमस व गर्मी से उनका हाल बेहाल हो गया।

12 घंटे परेशान हुए जनरल के यात्री
पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जाने वाले जनरल यात्रियों के लिए जंक्शन पर टोकन की व्यवस्था है। इसके लिए यात्री सुबह से ही इंतजार करना शुरू करते हैं। टोकन लेने के बाद शाम को वे बोगी में सीट के लिए कतार में लगते हैं। रविवार को जनरल के यात्री सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक जूझते रहे।

ये ट्रेनें कर दी गईं निरस्त

- फोटो : amar ujala
-गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (12541)
-पुष्पक एक्सप्रेस (12533)
-लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस(19022)
-लखनऊ जंक्शन-एलटीटी एक्सप्रेस(12108)

इन्हें किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस (11016) व मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19040) को बादशाहनगर में शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया। ऐसे ही डिब्रूगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस (11062) को वाराणसी सिटी और गाजीपुर सिटी बांद्रा एक्सप्रेस (19042) को मुजफ्फरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया।
विज्ञापन

आज ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल

trains - फोटो : amar ujala
-गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (15018)
-गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (15063)
-गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस (19038)
-मंडुआडीह पुणे एक्सप्रेस (22132)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें