फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई सेंटर में खिलाड़ी की एंटीजन जांच पॉजिटिव

विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के चार नए मामले आए सामने। (फोटोः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी में बाहर से आए व्यक्तियों के संक्रमित निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को मध्य प्रदेश निवासी एक खिलाड़ी समेत चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

वहीं, तीन लोगों ने वायरस को मात दी। अब सक्रिय मामले 36 बचे हैं। इससे पहले रविवार को बाहर से आए दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
मध्य प्रदेश का यह खिलाड़ी स्टेट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर में प्रशिक्षण के लिए लखनऊ आया है। सभी खिलाड़ियों की एंटीजन जांच कराई गई थी।
इसमें इस खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जूनियर लेवल का यह खिलाड़ी कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश से लौटा है। उसमें कोरोना के कुछ लक्षण भी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया है।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में नहीं मिल रहे मामले
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के अनुसार इस समय ज्यादातर मामले अन्य राज्यों से आने वालों के ही हैं। सबसे ज्यादा मरीज कमान अस्पताल के हैं। राहत की बात है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में और मामलों की पुष्टि नहीं हो रही हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि संक्रमण के प्रसार की क्षमता कम हुई है। फिलहाल 13 से 14 हजार टेस्टिंग रोज कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें