मौके पर पहुंचे सीओ वीपी सिंह ने पूर्व विधायक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान तीखी नोंकझोंक हुई। सीओ का कहना है कि पूर्व विधायक ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इसके बाद पूर्व विधायक कोतवाली से निकलकर बाहर मुख्य सड़क पर पहुंच कर लेट गए। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आसपास की दुकानें भी बंद करा दी गई। नानपारा में बवाल बढ़ने की आशंका को देखते हुए पीएसी तथा आठ थानों की पुलिस रवाना की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।