फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : बस अड्डे, स्टेशन पर होगी यात्रियों की फोकस स्क्रीनिंग, बाहरी राज्यों से आने वालों की जांच के लिए 12 टीमें

Fri, 03 Dec 2021 12:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीएम ने अधिकारियों को स्टेशन पर मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। आलमबाग बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने बाहर से आने वालों की फोकस स्क्रीनिंग व 15 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए चल रही कवायद में डीएम ने चारबाग स्टेशन के साथ बस अड्डों पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों की फोकस स्क्रीनिंग की जाए। यदि किसी का तापमान मानक से अधिक निकले तो तुरंत आरटीपीसीआर जांच की जाए। यही नहीं बाहरी यात्रियों की 15 दिन की ट्रेवल हिस्ट्री भी दर्ज की जाए। स्टेशन पर स्क्रीनिंग व टेस्टिंग के लिए 12 टीमें लगाई हैं।

विज्ञापन


डीएम अभिषेक प्रकाश बृहस्पतिवार दोपहर को चारबाग स्टेशन व बस अड्डे का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्टेशन का लगातार सैनिटाइजेशन कराया जाए। हालांकि, निरीक्षण में लोगों की फोकस स्क्रीनिंग होती नहीं मिली। डीएम ने अधिकारियों को स्टेशन पर मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। आलमबाग बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने बाहर से आने वालों की फोकस स्क्रीनिंग व 15 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज करने के लिए कहा। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी पूर्वी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी थे।

ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति जांचने के निर्देश
डीएम ने सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय व सीएमओ को जिले के अस्पतालों में तैयार किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता चेक करने के निर्देश दिए। ये प्लांट दूसरी लहर के बाद लगाए गए हैं। डीएम के अनुसार जिले में 90 फीसदी से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। कहा कि ऐसे लोग जिनको दूसरी डोज लगनी है और उनका समय भी हो रहा है, वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं। बताया कि राजधानी में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आइसोलेशन की सुविधा देने के लिए लोकबंधु अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में आरक्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें