मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
अमेठी सिटी के जामो थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व लापता हुए एक मासूम का शव देर रात संदिग्ध हालत में तालाब से बरामद हुआ है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जामो थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गाड़ीपार गांव निवासी पवन का बेटा विकास (05) 20 सितंबर शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया। काफी देर बाद भी जब विकास नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।