फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच छात्र करेंगे प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग

Sat, 28 Sep 2024 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालय स्तरीय 68वीं प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के पांच छात्रों का चयन प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला खेल सचिव आशीष कुमार ने बताया कि चयनित छात्र 29 सितंबर से दो अक्तबूर तक बलिया में चलने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित छात्रों में जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के 14 वर्ष आयु वर्ग में अनुभव वर्मा व 19 वर्ष आयु वर्ग में मोहम्मद आरिफ शामिल हैं जबकि 17 वर्ष आयु वर्ग में अनीता देवी, आनंद प्रकाश व अब्दुल रेहान का चयन किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

कल आयोजित होगा अपरेंटिस मेला
श्रावस्ती। राजकीय आईटीआई भिनगा में 30 सितंबर को अपरेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में इलेक्ट्रीशियन व पेंटर सहित छह ट्रेडाें में अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य नथुनी प्रसाद प्रजापति ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक कागजात के साथ समय से प्रतिभाग कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें