फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानचित्र के विपरीत बने पांच मंजिला अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर

Mon, 21 Nov 2022 04:50 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मानचित्र के विपरीत बनाई गई पांच मंजिला इमारत पर बुलडोजर चला दिया गया। इस संबंध में नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने पांच मंजिला इमारत पर बुलडोजर चलाया। बिल्डर ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत उसका निर्माण करा लिया था। यह कार्रवाई दोपहर में शुरू हुई, इस दौरान दस्ते  को विरोध का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन


एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बिल्डर राहुल मिश्रा के द्वारा खुर्रमनगर में एकल आवासीय मानचित्र पर अपार्टमेंट बनाने की मंजूरी दी गई थी। मगर, बिल्डर ने सेटबैक को कवर करते हुए मनमाने तरीके से अपार्टमेंट में फ्लैट का निर्माण कर लिया।

इस सिलसिले में साल 2020 में वाद को दर्ज किया गया था। 22 मार्च 2021 को उसे ध्वस्त करने की नोटिस भी जारी की गई थी। इस आदेश के क्रम में सोमवार को अपार्टमेंट का तोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें